🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

तीन साल में 3 बार हुआ 22 नगर परिषद का गठन और निरस्तीकरण

👤
DD
👁 1499 व्यूज
📍 Bhopal
तीन साल में 3 बार हुआ 22 नगर परिषद का गठन और निरस्तीकरण
पिछली कमलनाथ सरकार द्वारा निरस्त की गई 22
नगर परिषदों को शिवराज सरकार ने बहाल किया

6 जुलाई 2020। तत्कालीन भाजपा सरकार ने वर्ष 2017-18 में 22 नगर परिषदों का गठन किया था जिन्हें पिछली कमलनाथ सरकार ने गत 7 मार्च 2020 की अधिसूचना से निरस्त कर दिया था परन्तु अब वर्तमान शिवराज सरकार ने इन निरस्त 22 नगर परिषदों का गठन पुन: बहाल कर दिया है। बहाल करने की अधिसूचना नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने जारी कर दी।
इन निरस्त नगर परिषदों का गठन बहाल हुआ :
हरदा जिले में सिराली, बैतूल जिले में घोड़ाडोंगरी और शाहपुर, मंदसौर जिले में भैंसोदा, शिवपुरी जिले में रन्नोद, भिण्ड जिले में रौन और मालनपुर, रीवा जिले में डभौरा, शहडोल जिले में बकहो, अनूपपुर जिले में डोला और डूमरकछार, उमरिया जिले में मानपुर, सागर जिले में बिलहरा, मालथौन, बांदरी और सुरखी, सिवनी जिले में केवलारी और छपारा, खरगौन जिले में बिस्टान, बड़वानी जिले में ठीकरी तथा धार जिले में बाग एवं गंधवानी।
बहाल करने का यह दिया कारण :
अधिसूचना में कहा गया है कि जनगणना 2021 के दृष्टिगत जनगणना नियम 1990 के प्रावधानों के अंतर्गत 1 जनवरी 2020 के उपरान्त प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं में परिवर्तन प्रतिबंधित है। इसलिये इन्हें बहाल किया गया है तथा ये पूर्वानुसार गठित रहेंगी।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :