🔴 TRENDING NOW!
करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

कोरोना से डरें नहीं, सावधानी रखें

👤
DD
👁 1294 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना से डरें नहीं, सावधानी रखें
सचेत रहकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अस्पताल से कैबिनेट की बैठक को संबोधित किया

28 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल से ही मध्य प्रदेश की पहली वर्चुअल केबिनेट को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से डरें नहीं सावधानी रखें। थोड़े भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लें। यह बीमारी लाइलाज नहीं है। सर्दी जुकाम और बुखार की तरह ही है, सचेत रहकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वस्थ हैं। खांसी लगभग समाप्त हो गई है। बुखार भी नहीं आ रहा है। वे अस्पताल से ही आवश्यक कार्य कर रहे हैं। जनता के कार्य अनवरत जारी रहेंगे, कोई काम रुकेगा नहीं। सरकार पूरी सजगता से कार्य कर रही है।

अस्पताल में खुद कपड़े धो रहा हूं

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह अस्पताल में अपनी चाय स्वयं बना रहे हैं तथा अपने कपड़े भी स्वयं धो रहे हैं। किसी दूसरे को संक्रमण ना लगे इसके लिए आवश्यक है कि कोरोना संक्रमित यथासंभव अपने काम स्वयं करें। उन्होंने बताया कि कपड़े धोने से उन्हें एक लाभ हुआ है। उनके हाथ में फैक्चर हो जाने के बाद एक हाथ की मुट्ठी वे पूरी तरह बंद नहीं कर पाते थे। इसके लिए उन्होंने फिजियोथेरेपी भी कराई परंतु अब कपड़े धोने से मुट्ठी बंद होने लगी है।
Tags :