🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मंत्रियों के घमासान के बीच सीएम शिवराज का बड़ा एलान, 17 जिलों को दी सौगात

👤
prativad
👁 1000 व्यूज
📍 भोपाल
मंत्रियों के घमासान के बीच सीएम शिवराज का बड़ा एलान, 17 जिलों को दी सौगात
25 मई 2023। मध्य प्रदेश में सागर जिले के मंत्रियों के बीच चल घमासान मचा हुआ हैं। इन सबके बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले में 160 करोड़ रुपये की लागत से नौ पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के 17 जिलों में 292 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा।

बता दें कि सागर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री गोपाल भार्गव और सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। विवाद इतना आगे बढ़ गया है कि पूरे मामले की शिकायत सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर संघ कार्यालय तक पहुंच चुकी है। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले को पुल और सड़क की सौगात देकर विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को बीजेपी के पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के सागर जिले में 160 करोड़ 64 लाख की लागत से 9 पुलों का निर्माण किया जाना है।

चुनावों से पहले शिवराज सरकार की बड़ी सौगात

विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं के बीच उपजे विवाद को सीएम शिवराज सिंह चौहान और संघ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया है। जनता के बीच इसका विवाद का विपरीत प्रभाव ना पड़े, इसके लिए सीएम शिवराज सिंह की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार ने पुल और सड़क निर्माण की सौगात के जरिये मतदाताओं को रिझाने में लगी है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों से होकर गुजरेगा प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क और पुलों के निर्माण की घोषणा एक बहुत बड़े तबके फाएदा पहुंचने की उम्मीद है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक ये प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के 17 जिलों में 292 करोड़ रुपए की लागत से 9 पुल और 14 सड़क मार्ग बनाए जाएंगे। ये प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के सागर, भिंड, भोपाल, निवाड़ी, हरदा, सीहोर, रीवा, सतना, धार, रायसेन, दमोह, शहडोल, श्योपुर, सीधी, बुरहानपुर, जबलपुर में खंडवा जिलों से होकर गुजरेगी। इसे लेकर आदेश भी जारी हो गया है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :