🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

झाबुआ में कामकाजी महिलाओं के लिए नए युग की शुरुआत

👤
prativad
👁 757 व्यूज
📍 भोपाल
झाबुआ में कामकाजी महिलाओं के लिए नए युग की शुरुआत
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
30 नई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, स्वरोजगार हितग्राहियों को ऋण वितरण
बाल विवाह विरोधी रथ को हरी झंडी

29 नवम्बर 2025। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जिले की कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित एवं आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झाबुआ में वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कलेक्टर सुश्री नेहा मीना कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को समर्पित आधुनिक हॉस्टल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि जनजातीय अंचल की महिलाओं के लिए यह हॉस्टल केवल एक भवन नहीं बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और आधुनिक जीवन व्यवस्था का नया अध्याय है। प्रारंभिक 50-सीटर क्षमता वाला यह हॉस्टल भविष्य में 100-सीटर तक विस्तारित किया जाएगा। दो मंजिला भवन में वन-सीटर एवं टू-सीटर कमरे, योगा रूम, लाइब्रेरी, ओपन जिम, मेस सुविधा, बैडमिंटन कोर्ट और चाइल्ड केयर रूम सहित सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये 24 घंटे वार्डन तैनात रहेगी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि लंबे समय से कामकाजी महिलाओं के लिए समुचित आवास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। हॉस्टल से इस आवश्यकता की पूर्ति होगी।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का उदाहरण: 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र
मंत्री सुश्री भूरिया ने राणापुर, थांदला, रामा, झाबुआ एवं मेघनगर परियोजनाओं की नवनियुक्त 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने मध्यप्रदेश को सुशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। कलेक्टर नेहा मीना ने भी इस प्रक्रिया को पूर्णतः सुव्यवस्थित बताते हुए जिला प्रशासन के महिला एवं बाल विकास कार्यों की सराहना की।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ: मेधावी 20 छात्राओं को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि
कार्यक्रम में जिले की कक्षा 10वीं और 12वीं की टॉप-10–टॉप-10 छात्राओं को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कलेक्टर ने बताया कि यह प्रोत्साहन बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण वितरण

मंत्री सुश्री भूरिया ने आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण वितरित किए।

भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में श्रीमती ममता भूरिया को होटल–ढाबा व्यवसाय हेतु ₹10 लाख

टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत श्रीमती रामतु भूरिया को किराना दुकान के लिये ₹1 लाख

श्रीमती सोना बामनिया को टेलरिंग व्यवसाय के लिये ₹1 लाख का ऋण प्रदान किया गया।

बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला हुआ संकल्पित
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत मंत्री सुश्री भूरिया ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई तथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सकता है
Tags :