Bhopal: 5 दिसम्बर 2017। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने आज भोपाल के रचना नगर में विधायकों एवं सांसदों हेतु बनाये जा रहे रचना नगर टावर्स के निर्माण-कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा आवास संघ के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। डॉ. शर्मा ने अब तक किये गये निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि निर्माण-कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय।
निरीक्षण के दौरान विधान सभा आवास समिति के सभापति यशपाल सिंह सिसोदिया, विधायकगण सर्वश्री हजारी लाल दांगी, पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, श्रीमती नंदिनी मरावी सहित विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह, अपर सचिव पी.एन. विश्वकर्मा, आवास संघ के एम.डी. सी.एस. डाबर सहित अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि भोपाल के रचना नगर में विधान सभा के पूर्व एवं वर्तमान सदस्यों तथा सांसदों हेतु आवास संघ के माध्यम से आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। बनाये जा रहे 10 मंजिला आवासों में एल.आई.जी. 120, एम.आई.जी. 120 एवं जूनियर एम.आई.जी.
की संख्या 80 है। रचना नगर टावर का शिलान्यास जुलाई, 2017 में हुआ था एवं इसकी पूर्णता की अवधि 30 माह है।
विधान सभा अध्यक्ष ने विधायकों, सांसदों हेतु तैयार हो रहे आवासों का किया निरीक्षण
Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 2289
Related News
Latest News
- मिस वर्ल्ड ही नहीं अब Miss AI का भी होगा कम्पटीशन, मिलेगा ₹16 लाख का नकद पुरस्कार
- व्यंजनप्रेमियों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट लेकर आया राजस्थानी फूड फेस्टीवल
- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा: चीन से युद्ध में अनुभव अमेरिका को दिलाएगा जीत, लेकिन भारी नुकसान भी उठाना होगा
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है