×

ऊर्जा संरक्षण आज हम सब की जरूरत

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: PDD                                                                         Views: 2003

Bhopal: 14 दिसम्बर 2018। ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर जे एन सी टी कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया इस अवसर पर एल एन सी टी समूह की डायरेक्टर श्रीमती पूजा चौकसे के साथ जे एन सी टी कॉलेज के डायरेक्टर विजय कुमार जैन, फैकल्टी,और विद्यार्थी शामिल हुए जिन्होंने ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर विजय कुमार जैन ने बताया कि हमारे कॉलेज परिसर में ग्रीन एनर्जी क्लब है जिसमें ५० किलो वॉट ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लांट है। साथ ही एक एनर्जी पार्क भी है जिसमें गोबर गैस प्लांट है। इन सभी से हमें बिजली प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी बताया कि हम साल दर साल ऐसी ही और चीजे जोड़ते जा रहे हैं जिससे हम ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर हो सके और हमें बाहर से बिजली न खरीदनी पड़े।



इस अवसर पर एल एन सी टी समूह की डायरेक्टर श्रीमती पूजा श्री चौकसे ने कहा कि बढ़ती हुयी ग्लोमिंग वार्मिंग और ऊर्जा की मांग को देखते हुए अब समय आ गया हैं कि हमें वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों के प्रयोगो को बढ़ाबा देना होगा। ऊर्जा संबर्धन हम सभी के लिए एक गंभीर मुद्दा है. जिस पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। हमें ऐसे उपाय करने होंगे जिससे कि प्रकृति को नुकसान न पहुंचे।



Related News

Latest News

Global News