×

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शिवराज ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री जन आवास योजना की होगी शुरुआत

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 817

भोपाल: 15 अगस्त 2023। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस बार परेड में 18 टुकड़ियां शामिल हो रही है, हर्ष फायर क‍िया गया। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल हुुुई । इसके पहले सीएम शिवराज ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्‍यमंत्री जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी, ज‍िससे वंचितों को आवास उपलब्‍ध कराएं जाएंगे।मुख्‍यमंत्री मेघावी योजना प्रारंभ कर रहे है। जिससे हमारे बच्‍चों को लाभ म‍िले। महालोक की तर्ज पर प्रदेश के कई स्‍थानों पर धार्मिक लोग बनाए जाएंगे।









Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News