भोपाल: 6 मई 2023। राज्य के जल संसाधन विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपी उपयंत्री क निलम्बन समाप्त कर उसे बहाल कर दिया है। दरअसल तत्कालीन सहायक प्रबंधक मप्र सडक़ प्राधिकरण उज्जैन एवं वर्तमान में गांधी सागर बांध संभाग गांधी सागर जिला मंदसौर के उपयंत्री राजेश पाठक के विरुध्द लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार एक्ट के तहत इंदौर स्थित विशेष न्यायालय में 16 दिसम्बर 2020 को चालान पेश किया था जिस पर 15 फरवरी 2021 को इस उपयंत्री को निलंबित कर उसका मुख्यालय जल संसाधन संभाग देवास नियत किया गया था। चूंकि यह उपयंत्री रिटायर होने वाला था, इसलिये अब उसका निलम्बन समाप्त कर उसे बहाल कर जल संसाधन संभाग देवास में ही पदस्थ कर दिया गया है। बहाली के आदेश में कहा गया है कि उपयंत्री राजेश पाठक के विरुध्द प्रचलित आपराधिक प्रकरण में न्यायालय के निर्णय के उपरान्त उसके निलम्बन की अवधि का नियमितीकरण पृथक से किया जायेगा।
- डॉ. नवीन जोशी
भ्रष्टाचार के आरोपी उपयंत्री का निलम्बन समाप्त किया
Location:
भोपाल
👤Posted By: prativad
Views: 741
Related News
Latest News
- ट्रांसजेंडर ने फैशन शो में दिया मतदान करने का संदेश
- जेपी मॉर्गन चेज़ के सीईओ ने भारत की नीतियों की प्रशंसा की, कहा भारत को "लेक्चर" ना दें
- व्हाट्सएप ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत
- भारत वैश्विक आतंकवाद विरोधी तकनीकी उपाय चाहता हैं
- मिस वर्ल्ड ही नहीं अब Miss AI का भी होगा कम्पटीशन, मिलेगा ₹16 लाख का नकद पुरस्कार