×

भोपाल एम्स में अब रोबोट करेंगे कैंसर की सर्जरी, एक-दो महीने में शुरू होगी सुविधा

Place: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                         Views: 275852

Bhopal: 4 फरवरी 2026। वर्ल्ड कैंसर दिवस पर एम्स भोपाल के डायरेक्टर डॉ. माधवानंद कर ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में रोबोटिक कैंसर सर्जरी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण अधिकांश मरीज एडवांस स्टेज में पहुंचते हैं, जबकि समय पर जांच से कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है।

वर्ल्ड कैंसर दिवस के मौके पर एम्स भोपाल के डायरेक्टर और वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. माधवानंद कर ने कैंसर इलाज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एम्स भोपाल में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की जा रही है, जिससे प्रोस्टेट, हृदय समेत कई तरह के कैंसर मरीजों का अत्याधुनिक तरीके से इलाज संभव हो सकेगा। अगले एक-दो महीनों में यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। डॉ. माधवानंद कर ने चिंता जताते हुए कहा कि जागरूकता की भारी कमी के कारण आधे से ज्यादा कैंसर मरीज अस्पताल तब पहुंचते हैं, जब बीमारी सेकंड या एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी होती है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही जानकारी से कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन जानकारी के अभाव में हालात बिगड़ जाते हैं।

Share

Related News

Global News