🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
● BREAKING

MP Police: 374 इंस्पेक्टर बने स्थायी डीएसपी, पदोन्नत न होने वालों से भी नहीं छिनेगा कार्यवाहक प्रभार; जानें

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 278836 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
14 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया। प्रदेश के 265 पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले भी किए गए हैं।
मध्यप्रदेश के पुलिस महकमे से अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। गृह विभाग के निर्णय के अनुसार, वर्तमान में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) का प्रभार संभाल रहे जो अधिकारी किसी कारणवश स्थायी रूप से पदोन्नत नहीं हो पाएंगे, उनसे भी कार्यवाहक डीएसपी का प्रभार वापस नहीं लिया जाएगा। वे अपने वर्तमान प्रभार पर बने रहेंगे।


गृह विभाग के इस फैसले के बाद पुलिस मुख्यालय के प्रशासन शाखा ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। यह फॉर्मूला निचले संवर्ग के कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होगा, यानी आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से एएसआई, एएसआई से उप निरीक्षक और उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर जो पदोन्नत नहीं हो पाएंगे और वर्तमानमें कार्यवाहक के तौर पर पद संभाल रहे हैं तो उनसे भी उच्च पद के कार्यवाहक का प्रभार वापस नहीं लिया जाएगा।