×

🌡️ भीषण गर्मी से तप रहा मध्यप्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 146846

Bhopal: 🌡️ मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की वजह से तप रहा है। प्रदेश के कई शहरों में झुलवाने वाली गर्मी पड़ रही है। शनिवार को दतिया में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियम तक पहुंच गया। वहीं ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। यह ग्वालियर का इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। पिछले साल ग्वालियर में अधिकतम पारा 44.8 डिग्री तक ही गया था। आईएमडी भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। वहां से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। मध्यप्रदेश में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) ट्रफ लाइन के साथ एक्टिव है। एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर होगा। इसके चलते कहीं तेज गर्मी है तो कहीं बारिश-आंधी है। खासकर दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश-आंधी हो रही है। उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भी तापमान बढ़ रहा है।

Share

Related News

Latest News

Global News