×

मंगलसूत्र के लिए लुटेरों से भिड़ी गर्भवती महिला, सुहाग की निशानी बचाने दे दी जान

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 142785

Bhopal: जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है. अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि वह रहवासी इलाकों के बीच भी लूट जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इन वारदातों में न सिर्फ लोगों के साथ लूट हो रही है बल्कि लुटेरे मारपीट भी करते हैं. ऐसी ही एक वारदात में लुटेरों की मारपीट में घायल हुई गर्भवती महिला की मौत हो गई. घटना माढोताल थाना क्षेत्र की है, जहां देर रात कार सवार परिवार पर 3 से 4 लुटेरों ने हमला कर दिया.
लूट की वारदात को अंजाम देने के चलते बदमाशों ने पति और पत्नी के साथ जमकर मारपीट भी की. लुटेरों के हमले के दौरान दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चों की भी मौत हो गई.
बदमाशों ने कार पर फेंके पत्थर
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को तत्काल शहर में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश करने के निर्देश दिए. बहरहाल इस वारदात का शिकार हुए शुभम चौधरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी रेशमा और बेटे के साथ शाम को घूमने के लिए निकला था.

Share

Related News

Latest News

Global News