×

🩺 एम्स भोपाल में अब आधे घंटे में बदला जा सकेगा दिल का वाल्व

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 151671

Bhopal: भोपाल। एम्स भोपाल मध्य भारत का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां हृदय के वाल्व बदलने में अब चार घंटे नहीं लगेंगे। यहां बिना चीरा लगाए ही वाल्व बदला जाएगा। वहीं, इस प्रक्रिया में मात्र आधे घंटे का समय लगेगा। यानी, अब ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए यहां जल्द ही ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टीएवीआइ) की शुरुआत होने वाली है। यहां तीन मरीजों की कार्डियक सर्जरी विभाग में स्क्रीनिंग व अन्य जांच अंतिम चरण में है।

कार्डियक सर्जरी विभाग के एचओडी डा. योगेश निवारिया ने बताया कि हार्ट में चार चैंबर होते हैं। सभी चैंबर में खून का बहाव होने पर वाल्व खुलते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि खून सही दिशा में और सही मात्रा में पहुंच रहा है या नहीं। वाल्व खराब होने पर यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है, जिससे समस्याएं बढ़ती हैं। कुछ बच्चों में यह स्थिति जन्मजात होती है। वहीं इसकी अन्य वजह जेनेटिक, इन्फेक्शन और ज्यादा उम्र भी हो सकती है।

Share

Related News

Latest News

Global News