×

🔥 मध्‍य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, सबसे अधिक गर्म दतिया और दूसरे नंबर पर रहा ग्वालियर

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 143639

Bhopal: प्रदेश में सबसे गर्म शहर दतिया रहा जहां पर तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद दूसरा गर्म शहर के रूप में ग्वालियर में सर्वाधिक तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद नयागांव में 44.5 डिग्री रहा । रविवार को भी मध्‍य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा।
दतिया और ग्वालियर में ही सर्वाधिक गर्मी लोगों को सता रही है और यहां का पारा तेजी से आगे दौड़ रहा है। हवाओं में नमी की कमी के कारण मौसम शुष्क हो चुका है। दिन में तेज धूप के कारण पारा इस मौसम में पहली बार 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। धूप के संपर्क में आई दक्षिण पूर्वी हवाएं भी गर्म लग रही हैं। जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल तो आए पर हवा से नमी न मिलने से उनका असर कमजोर रहा। जिसके कारण वह तेज धूप को नहीं रोक सके। इस कारण से दिन व रात में गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि अगले दो दिन भले ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान स्थिर रहे पर लेकिन दो दिन बाद पारा तेजी से बढ़ने वाला है और पूरे सप्ताह भीषण गर्मी पड़ने वाली है। क्योंकि राजस्थान की ओर से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने वाली हैं। जिससे भीषण गर्मी का अहसास होगा और दिन में चिलचिलाती धूप से पारा बढ़ेगा।

शनिवार की सुबह से ही धूप के तेवर गर्म थे। जिसके कारण सुबह 9 बजे के हालात यह रहे कि धूप में निकलना मुश्किल लगा। क्योंकि सुबह साढ़े 8 बजे पारा 36 डिग्री पर पहुंचा और साढ़े 11 बजे 42 डिग्री पर पहुंच गया। दिन का तापमान बीते रोज से 0.1 डिग्री अधिक रहा जिसके कारण अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आसमान में बादल आने से रात का तापमान 1.7डिग्री बढ़ गया और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 33 फीसद दर्ज की गई जो सामान्य से 6 फीसद कम रही और दोपहर में हवा में नमी 20 फीसद रही जो सामान्य से 5 फीसद कम रही। जिसके कारण मौसम शुष्क रहा।

Share

Related News

Latest News

Global News