×

❌ फर्जी काल सेंटर से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 149701

Bhopal: भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी इलाके से किया गिरफ्तार। आइसीआइसीआइ और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड बनाने, लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर कर रहे थे ठगी। रोजाना सौ लोगों को लगाते थे फोन।
लोगों के पास इन दिनों क्रेडिट कार्ड बनाने और उसकी लिमिट बढ़ाने के नाम पर मोबाइल पर संदेश और लिंक आ रही है। ऐसे लोगों सावधान होने की जरूरत है। साइबर क्राइम पुलिस भोपाल ने दिल्ली के रोहिणी इलाके से ऐसे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो किराये से कमरे से ठगी का काल सेंटर चला रहे थे। इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्य फरार हैं। आरोपितों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड और लैपटाप बरामद किए गए। इसके अलावा भारी मात्रा में लोगों के मोबाइल नंबर और उनके साथ डाटा भी बरामद हुआ है। आरोपित एक दिन में करीब सौ लोगों को फोन लगाकर उनको क्रेडिट बनाने और उसकी लिमिट बढ़ाने का झांसा देते थे। जो उनके जाल में फंसता था, उसे लिंक भेजकर उसकी जानकारी जुटाकर थोड़ी देर में खाता साफ कर देते थे। पुलिस ने आरोपितों पर धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तारी की है।

Share

Related News

Latest News

Global News