Bhopal: 14 मार्च 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विधानसभा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए भी तीर्थ दर्शन योजना शुरू की जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली 'नीट' में प्रदेश के सरकारी स्कूलों से पढ़े विद्यार्थियों के लिए अलग मेरिट सूची बनाई जाएगी। इस सूची के आधार पर नीट मेरिट से पांच प्रतिशत कम अंक लाने वाले को भी प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा विधायक स्वेच्छानुदान की राशि 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख करने की घोषणा की। इससे विधायकगण अपने क्षेेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के हजारोंं दिव्यांग को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले प्रदेश में कई सालों से बुजुर्गो के लिए तीर्थ दर्शन योजना चल रही है, इसके अंतर्गत सभी जिलों के बुजुर्ग तीर्थ यात्रा का लाभ ले रहे हैं। अब दिव्यांग भी इसका उठाएंगे।
दिव्यांगों के लिए भी तीर्थ दर्शन योजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
Location:
Bhopal
👤Posted By: prativad
Views: 287
Related News
Latest News
- उज्जैन से उपजी हिंदू कालगणना का वैश्विक महत्व
- महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री चौहान
- सरकार की क्यों बदनामी करवा रहे हैं: अध्यक्ष गिरीश गौतम
- 12 साल में 190 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप, 62 डॉक्टरों की शिकायत लोकायुक्त को की गई
- फसलों को हुए नुकसान के सर्वे में लापरवाही नहीं होनी चाहिए - मुख्यमंत्री
- अब नगरीय निकाय सीमा में पालतु पशुओं का पंजीयन कराना होगा, अन्यथा दस गुना जुर्माना वसूला जायेगा
- हमारी आस्था को मजबूत बनाने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक: गिरीश गौतम
- वनाधिकार पट्टों के एक लाख निरस्त दावों का पुन: परीक्षण होगा
Latest Tweets
Latest Posts