×

विधायक अब विधानसभा में नये सवाल नहीं लगा सकेंगे

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 745

Bhopal: भोपाल 13 अगस्त 2022। राज्य विधानसभा का वर्षाकालीन सत्र 25 जुलाई से प्रारंभ होने के बजाये डेढ़ माह बाद 13 सितम्बर से शुरु होगा। लेकिन अब विधायक नये सवाल नहीं लगा सकेंगे तथा उन्होंने पहले जो सवाल दिये हैं, वही 13 सितम्बर से शुरु होने वाले सत्र में रहेंगे। इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सभी विधायकों को सूचना जारी कर कहा है कि पहले जिन सवालों के जवाब सत्र में देने की तिथियां तय थीं वे अब 13 सितम्बर से शुरु सत्र की तिथियों पर लिये जायेंगे।

- डॉ. नवीन जोशी

Related News

Latest News

Latest Tweets

mpinfo RSS feeds