विधान सभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने सर्व सुविधा एवं तकनीकी युक्त लोक लेखा समिति शाखा का शुभारंभ किया
दिनांक 7 फरवरी,2019 मध्यप्रदेश विधान सभा की लोक लेखा समिति महत्वपूर्ण वित्तीय समिति है जिसकी शाखाओं को सर्व सुविधा एवं तकनीकी युक्त बनाया गया है। इसका उदघाटन आज विधान सभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति एवं उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम
कांवरे एवं प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह ने द्वारा किया गया।
तत्पश्चात श्री प्रजापति एवं सुश्री हिना कांवरे ने संबंधित शाखाओं एवं कक्षों का निरीक्षण भी किया तथा संबंधित अधिकारियों /कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझाव पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। लोक लेखा समिति के परीक्षण क्षेत्राधिकार अन्तर्गत शासन के समस्त विभाग
आते है। समिति महालेखाकार द्वारा इन विभागों के ऑडिट के आधार पर निर्मित आक्षेपों के संबंध में प्रस्तुत राजस्व प्राप्तिया,सिविल एवं आधिक्य संबंधी प्रतिवेदनों में निहित कंडिकाओं का परीक्षण करती है।
यहा उल्लेखनीय है चतुर्दश विधान सभा के कार्यकाल में सबसे अधिक 510 रिर्पोट देनी वाली समिति रही है। समिति के समक्ष वर्तमान में 2008-2009 से 2015-2016 तक के सिविल (आधिक्य) के प्रतिवेदन वर्ष 2010-11 से वर्ष 2015-2016 तक राजस्व प्राप्ति के प्रकरण परीक्षणाधीन है।
विधान सभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने सर्व सुविधा एवं तकनीकी युक्त लोक लेखा समिति
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1716
Related News
Latest News
- स्वास्थ्य की जो शिक्षा देते हैं, उसे स्वयं भी अपनाएं" : डॉ. सचिन चित्तावार
- जल जीवन मिशन पर लगाए गए आरोप पाए गए निराधार, मंत्री श्रीमती उइके को क्लीन चिट
- ₹500 करोड़ की अंतरिक्ष उड़ान: निजी मिशन के ज़रिए राष्ट्रीय मिशन की तैयारी
- 🟡 "यूएनओ रिवर्स कार्ड खेल गई सारा!" – कपिल शो में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की शादी पर हंसी का धमाका
- अहमदाबाद में स्थापित होगा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम का कार्यालय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- दुनिया की सबसे बड़ी FWA सर्विस प्रोवाइडर बनने की राह पर रिलायंस जियो – ICICI Securities
Latest Posts
