×

विधान सभा में नई कार्य-संस्‍कृति व पर्यावरण संरक्षण के संकल्‍प के साथ नये वर्ष की शुरूआत

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 1094

Bhopal: 01 जनवरी 2020। मध्‍य प्रदेश विधान सभा में नववर्ष के प्रथम दिन प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पहले वन्‍दे-मातरम् एवं राष्‍ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। तदुपरांत इस अवसर पर विधान सभा प्रमुख सचिव श्री
सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नये वर्ष में सकारात्‍मक सोच एवं रचनात्‍मक कार्यों के साथ कर्त्‍तव्‍य निर्वहन करने का आह्वान किया।

साथ ही इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को जीवन मूल्‍यों के साथ विचारों को रचनात्‍मक रखने और स्‍वयं तथा सर्व के प्रति शुभ-भावना रखते हुए कार्य-संस्‍कृति और पर्यावरण का संरक्षण करने का संकल्‍प भी प्रमुख सचिव के साथ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लिया गया।

Related News

Latest News

Latest Tweets

mpinfo RSS feeds