🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

प्रदेश में 67 मार्ग स्टेट और 27 मार्ग नेशनल हाईवे घोषित

👤
DD
👁 20043 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में 67 मार्ग स्टेट और 27 मार्ग नेशनल हाईवे घोषित
27 सितंबर 2017। प्रदेश के 94 मुख्य जिला मार्गों में से 67 को स्टेट हाईवे तथा 27 स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे घोषित किया गया है। इससे इन मार्गों के रखरखाव, मरम्मत एवं नवीनीकरण में परेशानी नहीं होगी।



स्टेट हाईवे एवं नेशनल हाईवे घोषित करने की यह कार्यवाही प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने मप्र राजमार्ग अधिनियम 2004 के तहत की है। स्टेट हाईवे के रुप में घोषित 67 मुख्य जिला मार्गों की कुल लम्बाई 7 हजार 373 किलोमीटर है जबकि नेशनल हाईवे के रुप में घोषित 27 राजमार्गों की कुल लम्बाई 4016 किलोमीटर है। जिन 27 स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे के रुप में घोषित किया गया है वे अभी बीओटी यानी बिल्ट आपरेट एण्ड ट्रांसफर स्कीम में निजी क्षेत्र द्वारा चल रहे हैं। इसलिये नेशलन हाईवे सैध्दांतिक रुप से घोषित किये गये हैं तथा बीओटी की अवधि खत्म होने के बाद ये नेशनल हाईवे हो जायेंगे तथा भारत सरकार इनके रखरखाव हेतु फण्ड जारी करेगी।



सैध्दांतिक रुप से घोषित नेशनल हाईवे में 279 किमी लम्बा उप्र का बार्डर कालिंजर-अजयगढ़-पन्ना-अमानगंज-सिमरिया-हटा-दमोह-जबरा-जबलपुर मार्ग, उप्र का बार्डर कालिंजर- नागौद 56 किमी मार्ग जो सतना एवं पन्ना जिलों से गुजरता है, 170 किमी रीवा-ब्यौहारी-शहडोल मार्ग, 327 किमी लम्बा खिमलसा-खुरई-राहतगढ़-बेगमगंज-गैरतगंज-सिलवानी-बरेली-पिपरिया-मटकुली-परासिया-छिन्दवाड़ा मार्ग, 297 किमी लम्बा सागर-गराकोटा-दमोह-कटनी-बरही-इंदवार-ताला मार्ग, 292 किमी लम्बा शाहपुर-नरसिंहपुर-करेली-गाडरवारा-होशंगाबाद-टिमरनी मार्ग, 182 किमी लम्बा छत्तीसगढ़ बार्डर-जयसिंहनगर-ताला-परासिया-उमरिया-शाहापुरा-चाबी मार्ग जो शहडोल,उमरिया,मण्डला तथा डिण्डौरी जिलों से गुजरता है तथा सिवनी बालाघाट जिलों से गुजरने वाला 112 किमी लम्बा सिवनी-बरघाट-बालाघाट-गोंदिया भी शामिल है।



इसी प्रकार, स्टेट हाईवे घोषित मार्गों में सतना, कटनी व उमरिया जिलों से गुजरने वाला 210 किमी लम्बा चित्रकूट-मझगवां-सतना-मैहर- बरही-खिटोली-परासी-मोड़ मार्ग, जबलपुर जिले का 15 किमी लम्बा पाटल-शाहपुरा मार्ग, छतरपुर, दमोह, कटनी और जबलपुर जिलों से गुजरने वाला 164 किमी लम्बा दरगवां-हटा-पटेरा-कुम्हारी-रायपुरा-सलैया-सिहोरा मार्ग, छिन्दवाड़ा और बैतूल जिलों से गुजरने वाला 283 किमी लम्बा हर्राई-बटकाखापा-बिजोरी-तामिया-जुन्नारदेव- नीमधाना-बोरदेही-खेड़ी-मुलताई- आटनेर-गुडग़ांव-विलकापुर-भैंसदेही-कुक्रुखामला-महाराष्ट्र बार्डर मार्ग भी शामिल है।



विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में 67 मार्गों को स्टेट हाईवे एवं 27 मार्गों को नेशनल हाईवे घोषित किया गया है। इन मार्गों पर संचालित ट्राफिक की मात्रा और अन्य बातों का ध्यान रखकर इन्हें क्रमश: स्टेट एवं नेशलन हाईवे घोषित किया गया है।





- डॉ. नवीन जोशी





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News

Tags :