🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

प्रशासन ने दिखाई सख्ती, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार

👤
prativad
👁 1174 व्यूज
📍 भोपाल
प्रशासन ने दिखाई सख्ती, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार
सीएम डॉ. यादव सख्त, महिला सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

25 अक्टूबर 2025। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाले को इंदौर प्रशासन ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इंदौर पुलिस ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की है। इंदौर पुलिस का कहना है कि इस मामले में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारी ने शिकायत की थी। शिकायत में अधिकारी ने बताया कि छेड़छाड़ दो महिला क्रिकेटरों के साथ हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बता दें, मध्‍यप्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश हैं कि प्रदेश में बेटियों व महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।



आरोपी हुआ गिरफ्तार
इस मामले को लेकर इंदौर के एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके 2 प्लेयर के साथ अभद्र व्यवहार हुआ है। इस पर केस दर्ज कर आरोपी की तत्काल तलाश शुरू कर दी गई। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले गए। इसके बाद चौतरफा ऑपरेशन चलाकर 6 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी ओर मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह इंदौर और देश के लिए शर्मनाक है। हमने संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ऐसी घटना को रोकने के लिए सख्त सजा देकर एक उदाहरण स्थापित किया जाना चाहिए।

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि
गौरतलब है कि, मध्‍यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा और कानून का राज सर्वोपरि है। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों के साथ हुई घटना पर मध्‍यप्रदेश पुलिस ने सजगता दिखाते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मध्‍यप्रदेश सरकार और पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है-महिलाओं की सुरक्षा और कानून का पालन सर्वोपरि है, और अपराधियों को छूट नहीं दी जाएगी।
Tags :