🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

व्यक्तिगत खातों में जमा 137 करोड़ रुपये आये सरकार के खजाने में

👤
DD
👁 1974 व्यूज
📍 Bhopal
व्यक्तिगत खातों में जमा 137 करोड़ रुपये आये सरकार के खजाने में
9 अप्रैल 2019। प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खजाने में सरकारी कार्यालयों एवं अधिकारियों के बैंकों में खुले व्यक्तिगत खातों में जमा 137 करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा हुई है। इस राशि को सरकारी खजाने में जमा करने के राज्य सरकार ने सभी जिला कोषालयों को निर्देश दिये थे।



दरअसल विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों द्वारा शासकीय कार्यों के संचालन हेतु समय-समय पर बैंकों में व्यक्तिगत जमा खाता खोले जाकर राशि जमा की जाती है। इन खातों को पीडी एकाउन्ट कहा जाता है। मप्र कोषालय संहिता भाग-1 के सहायक नियम 543 के अनुसार, 3 वर्ष से अधिक अवधि से असंचालित व्यक्तिगत जमा खातों को बंद करने का प्रावधान है। इसी के तहत राज्य शासन के वित्त विभाग ने इस सभी पीडी खातों को बंद कर इनमें जमा राशि राज्य शासन की संचित निधि में जमा करने के आदेश दिये गये थे।

प्रदेश में ऐसे पीडी खाते करीब साढ़े चार सौ पाये गये थे। इनमें 137 करोड़ रुपये से अधिक राशि बिना उपयोग के जमा थी। अब यह राशि राज्य शासन के खजाने में जमा हो गई है। इस राशि को मिसेलियनियस जनरल सर्विस 101 अनक्लेम्ड डिपाजिट शीर्ष में जमा की गई है। ये पीडी खाते ऐसे थे जिनमें एक बार राशि जमा होने के बाद न ही उनमें अन्य कोई राशि जमा हुई और न ही उनसे कोई आहरण हुआ।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :