🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

टीम इंडिया में नहीं मिली गंभीर को जगह, चयनकर्ताओं ने रोहित पर जताया भरोसा

👤
Admin
👁 24827 व्यूज
📍 नई दिल्ली
टीम इंडिया में नहीं मिली गंभीर को जगह, चयनकर्ताओं ने रोहित पर जताया भरोसा
टीम इंडिया की 13 टेस्ट मैच की होम सीरीज के लिए पहली बैठक में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया. दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभिर को टीम चुने जाने की पूरी संभावना थी लेकिन काफी पसोपेश के बाद चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम में बरकरार रखने का फैसला किया है.



सवाल ये है कि खराब फॉर्म से जुझ रहे रोहित शर्मा की जगह टीम गौतम गंभीर को जगह क्यो नहीं दी गई. दिल्ली के दबंग बल्लेबाज गंभीर ने अपने शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है. गंभीर दलीप ट्रॉफी में 4 अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं. फाइनल मैच की पहली पारी में गंभीर सिर्फ 6 रन से शतक से चूक गए.



गंभीर ने दलीप ट्रॉफी में अब तक 80 की औसत से 320 रन बनाए हैं. डे-नाइट टेस्ट में पिंक बॉल की पहली परीक्षा में गंभीर ने 77, 57, 90 और 94 रन की पारी खेली है.



56 टेस्ट की 100 पारी में 4046 रन बनाने वाले गंभीर ने अंतिम टेस्ट दो साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर खेला था. जहां उनके बल्ले से सिर्फ तीन रन निकले थे. लेकिन बीत दो साल में उन्होंने घरेलू जमीन पर काफी रन बनाए हैं.
Tags :