🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

“ज़ी और बेसबॉल यूनाइटेड" की ऐतिहासिक साझेदारी

👤
prativad
👁 1606 व्यूज
📍 मुंबई
“ज़ी और बेसबॉल यूनाइटेड" की ऐतिहासिक साझेदारी
भारत में पहली प्रोफेशनल बेसबॉल लीग का आगाज़”

24 अक्टूबर 2025। भारत की अग्रणी मनोरंजन कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बेसबॉल यूनाइटेड के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी की है जो मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया की पहली पेशेवर बेसबॉल लीग है। इस साझेदारी के तहत ज़ी देशभर में बेसबॉल यूनाइटेड के पहले सीज़न के सभी 21 मैचों का प्रसारण करेगा, जिनमें भारत की पहली प्रोफेशनल टीम मुंबई कोब्राज के कई प्राइमटाइम मुकाबले शामिल होंगे।

सीज़न की शुरुआत 14 नवंबर को होगी, जब मुंबई कोब्राज अपना पहला ऐतिहासिक मैच खेलेगी, जिसमें छह भारतीय खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सितारे भी शामिल होंगे।

ज़ी की प्रसारण एवं डिजिटल प्रमुख लक्ष्मी शेट्टी ने कहा कि यह साझेदारी भारतीय दर्शकों को विश्वस्तरीय खेल अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम है। वहीं बेसबॉल यूनाइटेड के सीईओ काश शेख ने इसे भारत के 5 करोड़ बेसबॉल प्रशंसकों के लिए एक मील का पत्थर बताया, जिन्होंने अब अपनी टीम और अपने हीरो पा लिए हैं।

(अनिल बेदाग)
Tags :