🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह 13

👤
DD
👁 2984 व्यूज
📍 Bhopal
मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह 13
13 नवंबर मुक्तिबोध जयंती से 5 दिवसीय मध्य प्रदेश के तीन नाटक खेले जाएंगे

रायपुर. देश के सुविख्यात कवि-लेखक गजानन माधव मुक्तिबोध की जयंती 13 नवंबर के अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म एण्ड विजुअल आर्ट सोसायटी पांच दिवसीय मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह 2019 का आयोजन राजधानी रायपुर में करने जा रही है।

इस नाट्य समारोह के समापन अवसर पर 17 नवंबर को दोपहर 2 बजे से जनमंच रायपुर में सुप्रसिद्ध आर्ट डायरेक्ट, रंग निर्देशक जयंत देशमुख और सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, मध्यप्रदेश ड्रामा स्कूल के डायरेक्टर आलोक चटर्जी रंगमंच और सिनेमा पर बातचीत करेंगे।

इस पांच दिवसीय नाट्य समारोह में इस समय देश में बहुचर्चित 5 नाटकों की प्रस्तुति होगी। समारोह के पहले दिन 13 नवंबर 2019 को शाम 6.30 बजे मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह का उद्घाटन होगा। इसके पश्चात शाम 7.30 बजे बहुचर्चित नाटक द्रौपदी का मंचन किया जायेगा। इस नाटक की लेखिका, निर्देशिका सुश्री अस्मिता भट्ट, मुंबई है। अस्मिता भट्ट देश के ख्याति प्राप्त रंग निर्देशिका और अभिनेत्री है।

समारोह के दूसरे दिन 14 नवंबर 2019 को शाम 7 बजे नाटक प्रेम पॉलिटिक्स नाटक का मंचन होगा। रंगदूत सीधी मध्यप्रदेश की इस नाट्य प्रस्तुति के लेखक व निर्देशक प्रसन्न सोनी है यह नाटक नदियों की प्रेम कथा है यह नाटक प्रेम का नाटक नहीं बल्कि दिन ब दिन प्रेम में घुलते जा रही नफरत और हिंसा का नाटक है यह नाटक सोम-नर्मदा का नाटक है।

समारोह के तीसरे दिन 15 नवंबर 2019 शाम 7 बजे नाटक तितली का मंचन किया जायेगा। इसके लेखक पंकज सोनी है और इसका निदेशन सचिन वर्मा ने किया है। नाट्य गंगा, छिंदवाड़ा की यह प्रस्तुति पूरे देश में सराही गई है।

समारोह के चौथे और पांचवे दिन समागम रंगमंडल जबलपुर की दो नाटय प्रस्तुतियां होंगी। 16 नवंबर 2019 शाम 7 बजे नाटक गिरीश कर्नाड लिखित बहुचर्चित नाटक अग्नि और बरखा का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन आशीष पाठक, जबलपुर ने किया है।

समारोह के अंतिम दिन 17 नवंबर 2019 भी दोपहर में रंगमंच और सिनेमा पर संगोष्ठी होगी। जिसमें जयंत देशमुख और आलोक चटर्जी बातचीत करेंगे। इसी दिन शाम 7 बजे नाटक अगरबत्ती का मंचन किया जाएगा। यह नाटक इस समय सर्वश्रेष्ठ नाटकों में से एक है। जिसका मंचन पूरे देश में अलग-अलग स्थानों में जारी है। इस नाटक लेखक आशीष पाठक है और इसका निर्देशन स्वाति दुबे, जबलपुर ने निर्देशित किया है। नाटय के समारोह के शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं है।

( सुभाष मिश्र )
Tags :