🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

गांव की बेटी, प्रतिभा किरण एवं विक्रमादित्य योजना कई जिलों में पंचर

👤
DD
👁 1323 व्यूज
📍 Bhopal
गांव की बेटी, प्रतिभा किरण एवं विक्रमादित्य योजना कई जिलों में पंचर
उच्च शिक्षा में पिछड़ने पर खफ़ा हुए कमिश्नर

24 दिसंबर 2019। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित गांव की बेटी, प्रतिभा किरण एवं विक्रमादित्य योजना के नवीन एवं नवीनीकृत प्रकरणों में राशि की आनलाईन वितरण प्रदेश के कई जिलों में अब तक नहीं हो पाया है। इस पर उच्च शिक्षा आयुक्त ने सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों को निर्देश दिये कि तीन दिन के अंदर यह राशि वितरित कर इसकी जानकारी छात्रवृत्ति शाखा को ई-मेल पर भेजें।
यह अब तक की स्थिति :
गांव की बेटी योजना में आगर मालवा, अलीराजपुर, डिण्डौरी, ग्वालियर, खण्डवा, श्योपुर एवं सिंगरौली में कोई आनलाईन वितरण नहीं हुआ है।
प्रतिभा किरण योजना में आगर मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, अनूपपुर, बालाघाट, भिण्ड, बुरहानपुर, डिण्डौरी, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, कटनी, खण्डवा, मंदसौर, पन्ना, सिवनी, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली एवं टीकमगढ़ में राशि का कोई आनलाईन वितरण नहीं हुआ है।
विक्रमादित्य योजना में सीधी, धार, सीहोर, जबलपुर एवं विदिशा जिलों को छोडक़र अन्य 47 जिलों के द्वारा अब तक राशि का आनलाईन वितरण नहीं किया गया है।
यह मिलता है इन योजनाओं में लाभ :
गांव की बेटी योजना में गांव में निवास करने वाली लडक़ी को 12 वीं कक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने पर 5 00 रुपये प्रति माह 10 माह तक दी जाती है। प्रतिभा योजना में छात्रा के शहर में रहने एवं बीपीएल में होने और 12 वीं कक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण करने पर 500 रुपये प्रति माह दस माह तक दी जाती है।
विक्रमादित्य योजना में सामान्य वर्ग के मप्र निवासी छात्र को 12 वीं कक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने पर सालाना 25 हजार रुपये तक दिये जाते हैं। इसके लिये छात्र के अभिभावक की वार्षिक आय 54 हजार रुपये होना चाहिये।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :