10 फरवरी 2020। प्रदेश के बीस सरकारी कालेजों में 12 फरवरी से 26 मार्च तक योग प्रशिक्षण शिविर लगेंगे। इस शिविर में संबंधित कालेज के छात्र-छात्रायें, शिक्षक एवं कर्मचारी भाग ले सकेंगे। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी एक निजी संस्था कैवल्यधाम योग प्रशिक्षण केंद्र भोपाल को सौंपी है।
इन कालेजों में लगेंगे शिविर :
शा. कालेज जीरापुर जिला राजगढ़, स्वामी विवेकानंद कालेज बैरसिया जिला भोपाल, शा. वीरांगना कन्या कालेज ग्वालियर, शा. कालेज गुढ़ जिला रीवा, शा. पीजी कालेज रहली जिला सागर, शा. पीजी कालेज गाडरवारा जिला नरसिंहपुर,
शा. रानी दुर्गावती कालेज मंडला, शा. पीजी कालेज श्योपुर, शा. पीजी कालेज रामपुरा जिला नीमच, शा. पीजी कालेज दमोह, शा. कालेज कालापीपल जिला शाजापुर, शा. पीजी कालेज बीना जिला सागर, शा. कन्या कालेज चाचौड़ा जिला गुना, शा. कालेज राऊ जिला इंदौर, शा. कालेज बुरहानपुर, शा. कालेज आरोन जिला गुना, शा. पीजी कालेज छिन्दवाड़ा, शा. जवाहरलाल नेहरु स्मृति कालेज शुजालपुर जिला शाजापुर, शा. कला एवं वाणिज्य कालेज ब्यौहारी जिला शहडोल तथा शा. नर्मदा पीजी कालेज होशंगाबाद।
ये रहेंगी शर्तें :
इन कालेजों में अधिकतम 25 व्यक्ति प्रशिक्षण में भाग लेंगे। संख्या कम होने पर समीप के कालेज के लोग भी भाग ले सकेंगे। कालेज के पुस्ताकालय में योग प्रशिक्षण सं संबंधित साहित्य सामग्री के तीन-तीन पुस्तकों के दो सेट रखे जायेंगे और योग क्रिया से संबंधित सामग्री यथा रबर, नेती, नेतीपाट एवं दण्ड, धौति के बीस सेट उपलब्ध कराये जायेंगे। यदि कालेज 26 मार्च के बाद भी योग प्रशिक्षण शिविर जारी रखना चाहते हैं तो वे जनभागीदारी समिति के माध्यम से इसे चालू रख सकते हैं।
- डॉ. नवीन जोशी
प्रदेश के बीस सरकारी कालेजों में लगेंगे योग प्रशिक्षण शिविर
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1719
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















