🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

अप्रैल में आयेगा मप्र सरकार का नया विमान

👤
DD
👁 1128 व्यूज
📍 Bhopal
अप्रैल में आयेगा मप्र सरकार का नया विमान
बीचक्राफ्ट कंपनी का है आठ सीटर जेट विमान
45 करोड़ रुपये है लागत, कस्टम में चुकाना होगा 34 प्रतिशत टैक्स
19 मार्च 2020। मप्र सरकार का नया विमान अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आयेगा। यह बीचख्क्राफ्ट कंपनी का आठ सीटर जेट विमान है। इसकी मूल लागत 45 करोड़ रुपये है तथा भारत आने पर इस पर कस्टम क्लीयरेंस कराने पर 34.625 प्रतिशत टैक्स अदा करना होगा।
पहले इंजीनियर फिर पायलट जायेंगे :
यह नया विमान अमेरिका के केंसास राज्य की एयर सिटी विचिटा से खरीदा जा रहा है। इसी माह राज्य विमानन संचालनालय के तीन इंजीनियर इस विमान की तकनीकी बातें जानने के लिये अमेरिका जायेंगे। इसके बाद मार्च में राज्य के दो पायलट प्रशिक्षण प्राप्त करने अमेरिका जायेंगे। अप्रैल में विमान की डिलिवरी लेने विमानन विभाग के प्रमुख सचिव वहां जायेंगे।
बजट में है 70 करोड़ रुपयों का प्रावधान :
नया विमान खरीदने के लिये कमलनाथ सरकार ने बजट में 70 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया हुआ है। विमान की लागत एवं टैक्स मिलाकर यह कुल राशि 60 से 65 करोड़ रुपये आयेगी।
कार्गो में आयेगा विमान :
नया विमान अमेािका से फ्लाई करके नहीं आयेगा बल्कि कार्गो में भारत आयेगा। यह नोयडा में उतरेगा। इसके बाद फ्लाई करके भोपाल लाया जायेगा। अभी राज्य सरकार ने इस विमान के लिये दस प्रतिशत राशि का भुगतान किया है। जब इसकी अमेरिका से डिलिवरी होगा और यह भारत के लिये रवाना होगा तब शेष 90 प्रतिशत राशि का शर्तों के मुताबिक तुरन्त भुगतान करना होगा। यह नया विमान सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि अमेरिका से नया विमान अप्रैल माह तक भोपाल आयेगा। इसे लाने की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। भारत में आने पर इस पर कस्टम सहित अन्य विभिन्न टैक्स भी राज्य सरकार को चुकाने होंगे।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :