🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के पन्ना जिले में स्थापित हो रहे इन्टीग्रेटेड

👤
DD
👁 1383 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश के पन्ना जिले में स्थापित हो रहे इन्टीग्रेटेड
सीमेंट प्लांट को केन नदी से जल का आवंटन
11 जुलाई 2020। प्रदेश के पन्ना जिले में इन्टीग्रेटेड सीमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके लिये शिवराज सरकार ने जल संसाधन विभाग के माध्यम से इस प्लांट को केन नदी से 0.79 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया है।
पन्ना जिले में यह नया प्लांट अमानगंज तहसील के ग्राम पुरैना हरदुआ में स्थापित हो रहा है। इसे कानपुर की मेसर्स जेके सेम सेन्ट्रल कंपनी लिमिटेड स्थापित कर रही है। जल संसाधन विभाग ने धसान केन कमांड सागर के मुख्य अभियंता से कहा है कि वह उक्त कंपनी से एक माह के जलकर तथा उपकर के समतुल्य आवंटन शुल्क नगद जमा करायें। इसके अलावा दो माह के जलकर एवं उपकर की धरोहर राशि भी नकद जमा कराई जाये जिस पर कोई ब्याज देय नहीं होगा।
यह सभी राशि कार्यपालन यंत्री पवई जिला पन्ना के कार्यालय में जमा करवाई जाये और अनुबंध निष्पादित कराया जाये।
मुख्य अभियंता से यह भी कहा गया है कि ग्रीष्म ऋतु में नदी में पानी की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में, जल उद्वहन स्थल के अपस्ट्रीम में निर्मित जल संसाधन विभाग के किसी जलाशय या बांध से नदी में जल छोड़े जाने की विभाग की बाध्यता नहीं होगी।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि पन्ना जिले की तहसील अमानगंज में इन्टीग्रेटेड सीमेंट प्लांट स्थापित हो रहा है जिसके लिये साधिकार समिति ने केन नदी से जल का आवंटन किया है।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :