🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अब बिना आधार नंबर के नहीं मिलेगा

👤
DD
👁 1237 व्यूज
📍 Bhopal
अब बिना आधार नंबर के नहीं मिलेगा
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ
3 अग्स्त 2020। राज्य सरकार ने एमएसएमई विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिये नया प्रावधान कर दिया है। अब इस योजना का लाभ उसी आवेदक को दिइया जायेगा जो अपना आधार नंबर आवेदन में देगा। इससे कई तरह के दस्तावेज जमा करने से छूट मिल जायेगी।
उल्लेखनीय है कि उक्त योजना के तहत राज्य के खजाने से ऋण के अलावा मार्जिन मनी सब्सीडी, इन्ट्रेस्ट सब्सीडी और सीजीटीएमएसई फीस का लाभ युवा उद्यमियों को दिया जाता है।
उक्त योजना के तहत आवेदक को आधार नंबर देना होगा। यदि आवेदक के पास आधार नंबर नहीं है तो उसे आधार एनरोल कराने की स्लिप का नंबर देना होगा। और साथ में वोटर आईडी या बैंक पासबुक या राशन कार्ड या पैन नंबर आदि में से कोई डाक्युमेंट देना होगा। इसमें यह भी व्यवस्था की गई है कि यदि आवेदक द्वारा दिये गये आधार नंबर से उसके फिंगर प्रिन्ट या आंखों की बायोमीट्रिक जांच नहीं हो पा रही है तो इसके लिये ओटीपी के जरिये उसका सत्यापन किया जायेगा। इसके लिये बायोमीट्रिक मशीन की भी व्यवस्था एमएसएमई विभाग करेगा। ऐसा इसलिये किया गया है क्योंकि कई बार बायोमीट्रिक जांच में फिंगर प्रिन्ट या आंखों की पुतली की जांच सही ढंग से नहीं हो पाती है।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :