कोरोना से बचाव के लिए कार्यालयों में विशेष सावधानी की आवश्यकता
कोरोना के लक्षण दिखने पर निजी अस्पताल मरीज को तत्काल डेडिकेटेड सेंटर रैफर करें
मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा
5 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के नागरिकों को इलाज के लिए प्रदेश के बाहर न जाना पड़े ऐसी व्यवस्था करना आवश्यक है। स्वास्थ्य के मामले में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला चिकित्सालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध चिकित्सालयों की स्थिति में सुधार के लिए अभियान चलाया जाएगा। अस्पतालों में मानव संसाधन तथा तकनीकी संसाधनों की कमी को दूर कर इस प्रकार की व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता है कि प्रदेश के लोगों को संपूर्ण उपचार प्रदेश में ही मिल सके। इसके लिए विभागीय कैडर में आवश्यक सुधार सहित अन्य कमियों को भी समय-सीमा में दूर किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यालयों तथा संस्थाओं में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। यहां एक व्यक्ति में संक्रमण होने से कई व्यक्ति प्रभावित होते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालयों में कोरोना से बचाव के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्री चौहान ने कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान आरंभ करने की आवश्यकता भी बतायी। श्री चौहान ने प्रदेश के ग्रामीण बाजारों में आरंभ किए गए जागरूकता अभियान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा कोविड-19 की प्रदेश में स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।
नागरिकों को इलाज के लिए प्रदेश के बाहर न जाना पड़े ऐसी व्यवस्था आवश्यक - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 979
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे, मेटा और टिकटॉक को कोर्ट से झटका
- भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन
- प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027















