🔴 TRENDING NOW!
ममता खेड़े की पुस्तक 'लोकावतरण" हुई लोकार्पित लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल दुनिया में घटती जन्मदर का बढ़ता खतरा, एक पीढ़ी में शुरू हो सकती है आबादी में गिरावट सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 54 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले की कोशिश, NIA ने 5 राज्यों में मारे छापे नई स्मार्ट तकनीक से आसान हो सकता है अल्जाइमर का पता लगाना Porsche के साथ TCS की 1.5 अरब डॉलर की डील, AI से बदलेगा ऑटो सेक्टर का कारोबार सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान

सोलर ऊर्जा से वस्त्र बनावायेगा ग्रामोद्योग विभाग

👤
DD
👁 1411 व्यूज
📍 Bhopal
सोलर ऊर्जा से वस्त्र बनावायेगा ग्रामोद्योग विभाग
23 अगस्त 2020। प्रदेश का कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग अब सोलर ऊर्जा के माध्यम से वस्त्र बनवायेगा। इसके लिये बुनकरों को सहायता दी जायेगी। यह नया प्रावधान विभाग ने अपने बजट में कर लिया है।
सोलर ऊर्जा के माध्यम से वस्त्र बनाने का उपयोग विभाग के अंतर्गत खाीदी एवं ग्रामोद्योग में किया जायेगा। इससे वस्त्र निर्माण की लागत में कमी आयेगी तथा बुनकरों को भी लाभ मिलेगा। पिछली कमलनाथ सरकार में इस मामले में अध्ययन हुआ था तथा अधिकारियों ने महाराष्ट्र के अमरावती में जाकर इसका अध्ययन किया था जहां सोलर ऊर्जा के माध्यम से वस्त्र बनाये जाते हैं।
विपणन में भी मदद करेगा विभाग :
राज्य का कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग हाथकरघा एवं हस्तशिल्प के लिये विपणन सहायता भी करेगी। इसके लिये इस बार के बजट में नई योजना स्वीकृत की गई है तथा पन्द्रह लाख रुपयों का बजट रखा गया है। हस्तशिल्पियों को विभाग मेले, एक्जीबिशन के माध्यम से यह विपणन सहायता देगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत सोलर ऊर्जा से वस्त्र उत्पादन एवं हाथकरघा चलाने वाले एवं हस्तशिल्पियों को विपणन सुविधा प्रदान करने का बजट प्रावधान किया गया है। विभाग से बजट राशि रिजील होने पर इस पर काम किया जायेगा। मप्र में पहली बार वस्त्र निर्माण में सोलर ऊर्जा का उपयोग किया जायेगा।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :