🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश मेरा मंदिर और यहां की जनता मेरे लिए भगवान : मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1698 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश मेरा मंदिर और यहां की जनता मेरे लिए भगवान : मुख्यमंत्री श्री चौहान
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के विकास के प्रयास तेज होंगे

10 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है। यहां की जनता मेरे लिए भगवान के समान है। मैं इस मंदिर का पुजारी हूँ। मुझे जनता का आशीर्वाद मिला है, मैं प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नागरिकों का पूरा सहयोग प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के विकास के लिए भी तेजी से प्रयास होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर विधानसभा उप निर्वाचन के परिणामों के पश्चात बधाई देने आए आगंतुकों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन में नागरिकों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और लोक हितैषी कार्यक्रमों के प्रति विश्वास व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निष्पक्ष और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न होने पर समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को भी बधाई दी। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित जिलों के पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक अमले और निर्वाचन दायित्व में संलग्न किए गए प्रत्येक शासकीय सेवक के परिश्रम भाव की सराहना की है।
Tags :