9 फरवरी 2021। आपकी भूमि वन क्षेत्र में है या नहीं, इसकी एनओसी अब वन विभाग ऑनलाईन देगा। इसके लिये वन विभाग ने अपने पोर्टल पर फारेस्ट एनओसी के लिये लिंक और यूजर मेनुअल दे दिया है। कोई भी निजी एवं सरकारी विभाग अब ऑनलाईन यह एनओसी प्राप्त कर सकेगा जिसमें उसे कुल 512 रुपये की फीस अदा करना होगी।
यह व्यवस्था मैप-आईटी ने ईज आफ डूईंग बिजनेस के तहत बनाई है। इसमें वन विभाग का सारा रिकार्ड डिजिटल फार्म में है। यह एनओसी सिर्फ गैर वन भूमि के लिये मिलेगी। स्पष्ट है कि वन क्षेत्र के अंदर के मामलों में यह एनओसी इस पोर्टल से नहीं दी जायेगी क्योंकि उसकी अलग प्रक्रिया है।
फारेस्ट एनओसी में आवेदक को ऑनलाईन फार्म भरने पर डिजिटल फार्मेट में एनओसी तुरन्त मिल जायेगी। यदि किसी स्थल का भौतिक परीक्षण किया जाना है तो वह ऑनलाईन ही संबंधित डीएफओ के पास जायेगी जो ऑनलाईन ही परीक्षण रिपोर्ट जमा करेंगे, लेकिन इसमें वे दो हफ्ते से ज्यादा समय नहीं लगायेेंगे।
वन विभाग के पोर्टल पर फारेस्ट एनओसी जनरेट करने वाले आईटी सेल के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि खनिज सहित कई विभाग अपने कामों के संबंध में फारेस्ट एनओसी नि:शुल्क करने की मांग कर रहे हैं। चूंकि नि:शुल्क करने का मामला शासन स्तर पर तय होना है, इसलिये इसे शासन स्तर पर भेजा जायेगा।
-डॉ. नवीन जोशी
अब फारेस्ट एनओसी ऑनलाईन मिलेगी
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1780
Related News
Latest News
- सहकारिता ने किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाया, मध्यप्रदेश में डेयरी क्षेत्र में देश में नंबर वन बनने की क्षमता: डॉ. संजय गोवाणी
- वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलेगी सांची की बायोमैजिक दही, इन्दौर-नागपुर रूट पर आपूर्ति शुरू
- दीक्षा प्लेटफॉर्म से 2.25 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता जुड़े, 575 करोड़ से ज्यादा शिक्षण सत्र पूरे
- मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग
- 'इनके गाल पर थप्पड़ मारो': ₹370 की बिरयानी विवाद पर भड़कीं राखी सावंत, प्रणीत मोरे पर साधा निशाना
Latest Posts














