25 जून 2021। डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड यानि डीएनबी अध्ययन हेतु राज्य के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को अनुमति दी जायेगी। इस संदर्भ में नीतिगत निर्णय लिए जाने हेतु गठित समिति द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर निर्णय लिया गया है कि नीट पीजी/यूजी परीक्षा उत्तीर्ण विभागीय चिकित्सकों को डीएनबी अध्ययन में चयन होने की स्थिति में इस प्रकार अनुमति प्रदान दी जायेगी : एक, प्रदेश अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालयों/चिकित्सालयों में 3 वर्ष की नियमित सेवा उपरांत डीएनबी अध्ययन हेतु चयनित होने पर, वर्तमान में जारी नियमानुसार स्पॉन्सरशीप प्रदान की जावेगी/विभाग से वेतन की पात्रता होगी। दो, प्रदेश के बाहर डीएनबी अध्ययन हेतु चयनित होने पर संबंधित चिकित्सकों की नियमित सेवा 5 वर्ष की होने के उपरांत ही अध्ययन अवकाश स्वीकृत किया जावेगा एवं स्पॉन्सर किया जावेगा। 5 वर्ष से कम अवधि की नियमित सेवा वाले चिकित्सकों को मात्र स्वयं के व्यय पर अध्ययन की अनुमति जारी की जावेगी एवं अध्ययन अवधि हेतु कोई वेतन प्रदान नहीं किया जावेगा तथा उक्त अवधि असाधारण अवकाश के रूप में मान्य की जावेगी। उक्त निर्णयानुसार विभागीय चिकित्सकों को अनुमति प्रदान किए जाने के संदर्भ में संबंधित चिकित्सक कार्यालय प्रमुख के माध्यम से संचालनालय में आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
क्या है डीएनबी :
डिपलोमेट नेशनल बोर्ड पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर डिग्री है जो एमडी/एमएस के समतुल्य होती है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इसकी परीक्षा लेकर उम्मीदवारों का चयन करता है।
- डॉ. नवीन जोशी
डीएनबी कोर्स के लिये मिलेगी सरकारी डाक्टरों को अनुमति
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1531
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















