🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना में 264 सडक़ें अब तक नहीं बनीं

👤
DD
👁 1899 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना में 264 सडक़ें अब तक नहीं बनीं
प्रमुख सचिव ने चेताया अफसरों को
मानसून में रखें विशेष ख़्याल

9 जुलाई 2021। मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल फैल रहा है यह दावे उस वक्त बेमानी हो गए जबकि विभाग के ही प्रमुख सचिव ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यह तथ्य बताएं कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में 264 सड़कें अब तक बनी ही नहीं है,और कई किलोमीटर की सड़कें अपूर्ण हैं।
राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने वीडियो कान्फ्रेन्स में अधीनस्थ अधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत बारहमासी सडक़ों से एकल संपर्क विहीन ग्रामों को ग्रेवल मार्गों से संपर्कता प्रदान करने हेतु योजना प्रारंभ की गई थी। योजना अंतर्गत माह अप्रैल 2021 तक 8520 सडक़ें 19716.27 कि.मी. स्वीकृत की गई थीं। इनमें से 8173 सडक़ें 18813.31 कि.मी. लम्बाई सडक़ें पूर्ण की गईं। वर्तमान में 264 सडक़ें 746.90 कि.मी. की पूर्ण की जाना शेष हैं।
प्रमुख सचिव ने कहा कि जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपूर्ण/अप्रांरभ सडक़ों की समीक्षा कर इन सडक़ों में आ रहे व्यवधान का निराकरण कराकर सडक़ों को शीघ्र पूर्ण करावें। इन मार्गों को लक्ष्य अनुसार उपलब्धि अर्जित कर समय-सीमा में पूर्ण करावें। लक्ष्य की उपलब्धि अर्जित करने में किसी प्रकार की लापरवाही न की जावे। प्रमुख सचिव ने सितम्बर माह तक 218.39 किमी लंबी 98 ग्रामीण सडक़ों को बनाने का लक्ष्य दिया है तथा इसके लिये कुल 52 करोड़ 1 लाख 14 हजार रुपयों का बजट प्रावधानित किया है।
मां की बगिया योजना :
प्रमुख सचिव ने वीसी में कहा कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंर्तगत मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद से खाद्यान्न आवंटन जारी कर दिया है। समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खाद्यान्न वितरण का कार्य विद्यार्थियों को तत्काल प्रारंभ कराएं। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के 2020-21 के लिए मां की बगिया योजना के आवंटित लक्ष्य अनुसार स्कूलों को चिन्हित कर लेवें, ताकि मानसून प्रारंभ होने से पूर्व ही मां की बगिया का कार्य पूर्ण हो जावे।



डॉ. नवीन जोशी
Tags :