डॉ. नवीन जोशी
भोपाल 20 अक्टूबर 2021। प्रदेश का अध्यात्म विभाग तीर्थ दर्शन योजना के 30 करोड़ रुपये के बजट को खर्च करने के लिये इस योजना को शुरु करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिये ट्रेवल एजेन्सी आईआरटीसी से विभागीय अफसरों की निरन्तर बैठकें हो रही हैं। अभी तक पन्द्रह ट्रेनों का तीर्थों के दर्शन कराने के लिये खाका खींचा गया है।
उल्लेखनीय है कि यह योजना भाजपा सरकार द्वारा वर्ष 2012 में प्रारंभ की गई थी तथा इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को सरकारी व्यय पर देश के विभिन्न राज्यों में स्थित प्रसिध्द तीर्थ स्थलों के दर्शन कराये जाते हैं। उनका जिला स्तर पर चयन होता है तथा ट्रेनल बुक कर इन्हें ले जाया जाता है तथा उनके तीर्थ स्थल पर ठहरने एवं खाने-पीने की भी व्यवस्था की जाती है। पिछले साल कोविड-19 के कारण इस योजना के लिये कोई बजट नहीं रखा गया था परन्तु वर्तमान वित्त वर्ष में इसके लिये 30 करोड़ रुपयों का बजट रखा गया है। लेकिन कोविड की दूसरी लहर के चलते यह योजना शुरु नहीं की जा सकी तथा अभी भी इसी समस्या से जूझा जा रहा है। यदि इस बजट को वित्त वर्ष के अंत तक खर्च नहीं किया गया तो यह राशि लैप्स हो जायेगी।
इसीलिये अध्यात्म विभाग इस राशि को व्यय करने के लिये तीर्थ दर्शन योजना शुरु करने के लिये अपनी ट्रेवल एजेन्सी आईआरटीसी से निरन्तर चर्चा की जा रही है। विभागीय मंत्री ऊषा ठाकुर भी इसके लिये प्रयासरत हैं। अनेक दौर की चर्चा के बाद पन्द्रह ट्रेनों को तीर्थ स्थलों के लिये ट्रेन से ले जाये जाने का खाका तैयार किया गया है। चूंकि दक्षिण के राज्यों में कोरोना के प्रकरण ज्यादा हैं, इसलिये वहां के तीर्थ स्थलों पर नहीं ले जाया जायेगा। इधर रेल्वे ने अपना किराया भी बहुत बढ़ाया हुआ है, जिसे कम कराने के लिये बातचीत की जा रही है। प्रदेश के हर जिले की अलग-अलग कोविड एसओपी है, इसलिये जिला कलेक्टरों से इस संबंध में चर्चा की जा रही है। विभाग कोविड के सभी प्रोटोकाल के साथ इस यात्रा को प्रारंभ करने की तैयारी कर रहा है।
30 करोड़ रुपये के बजट को खर्च करने के लिये तीर्थ दर्शन योजना शुरु करने की तैयारी
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1353
Related News
Latest News
- मस्क का दावा: ‘वैश्विक सत्ता का संतुलन बदल रहा है’, GDP ग्रोथ में भारत-चीन अमेरिका से आगे
- गुजरात की धरा ने दिया है, मानव कल्याण और सनातन का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बजट 2026 पेश: इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक पर फोकस, टैक्स में बदलाव नहीं
- ‘डबल इंजन’ सरकार में भी सीमित राहत, केंद्रीय करों के हिस्से में मध्य प्रदेश को 2,785 करोड़ रुपये का ही फायदा
- प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री का विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है केन्द्रीय बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- WhatsApp की प्राइवेसी पर सवाल: US में एन्क्रिप्शन दावों की जांच शुरू














