🔴 TRENDING NOW!
एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

केंद्र से राशि मिलने पर यूका का रासायनिक कचरा हटाया जायेगा

👤
DD
👁 1272 व्यूज
📍 Bhopal
केंद्र से राशि मिलने पर यूका का रासायनिक कचरा हटाया जायेगा
भोपाल 26 सितम्बर 2022 । 38 साल पहले वर्ष 1984 में 2 एवं 3 दिसम्बर की दरम्यानी रात राजधानी भोपाल में यूनियन कार्बाइड से रिसी जहरीला गैस एमआईसी की भयानक विभीषिका के मामले में अब तक यनाईन कार्बाइड परिसर के भूमिगत टैंकों में संग्रहित जहरीली गैस को अब तक नहीं हटाया जा सका है। अब इस गैस को हटाने के लिये केंद्र सरकार से धनराशि मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग से सीएम ने समीक्षा बैठक में कहा था कि यूनियन कार्बाइड परिसर में स्मारक निर्माण हेतु रासायनिक कचरे का शीघ्र निष्पादन किया जाये ताकि समारक का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। जवाब में विभाग ने कहा है कि रासायनिक कचरे के निष्पादन हेतु टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। प्रकरण में प्रशासकीय अनुमोदन प्राप्त किया जा चुका है। धन आवंटन एवं स्वीकृति हेतु प्रस्ताव सचिव केंद्रीय रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति एवं धन राशि उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया तथा बाद में पुन: अनुरोध किया गया है कि राज्य शासन द्वारा प्रेषित प्रस्ताव 126 करोड़ 85 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए धन राशि उपलब्ध कराई जावे जिससे रासायनिक कचरे के विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की जा सके। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री की अध्यक्षता में ओवर साईड कमेटी की बैठक गत 20 जून 2022 को आयोजित की गयी थी, चर्चा उपरांत कुछ ओर जानकारी राज्य शासन से चाही गयी थी। अब इस जानकारी को भेजकर पुन: ओवर साईट कमेटी की बैठक आहूत करने का अनुरोध किया गया है तथा कार्यवाही भारत सरकार स्तर पर अपेक्षित है।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :