भोपाल 7 दिसंबर 2022। राज्य सरकार ने नौ प्राचीन स्मरकों को डिनोटिफाई कर दिया। इनमें छह प्राचीन स्मारक भोपाल जिले में आते हैं। इनमें शामिल हैं : भोपाल शहर के इतवारा में स्थित मौलाना आजाद सेन्ट्रल लायब्रेरी केंद्रीय पुस्तकालय (अजायबघर), भोपाल की हुजूर तहसील के ग्राम धरमपुरी में यूनियन काबाईड इंडिया लिमिटेट बैरसिया रोड के स्वामित्व वाली बारादरी छत्री, इसी ग्राम में स्थित ब्यू पाईंट, भोपाल की हुजूर तहसील में गांधी मेडिकल कालेज परिसर में स्थित दोस्त मोहम्मद एवं फतेह बीबी का मकबरा, भोपाल की हुजूर तहसील में इस्लामनगर में स्थित गौंड महल, धार जिले के नालछा में स्थित तीन प्राचीन स्थल मालकम कोठी, चारचमेली एवं हौज।
सालों पहले ये सभी नौ स्मारक मप्र प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्वीय स्थल अवशेष अधिनियम 1964 के तहत राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किये गये थे जिन्हें अब डिनोटिफाई कर दिया गया है। इसका कारण यह है कि प्राचीन स्मारक घोषित होने पर उस स्थल के सौ मीटर व्यास में कोई भी निर्माण एवं खनन प्रतिबंधित हो जाता है तथा इस सौ मीटर सें दो सौ मीटर और व्यास में खनन एवं निर्माण रेगुलेटेड यानि विधिवत अनुमति लेने पर ही हो सकता था।
डबरा के तीन स्मारक नोटिफाई हुये :
इधर राज्य सरकार ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में स्थित तीन प्राचीन स्मारकों को राज्य संरक्षित घोषित कर दिया है। इसमें शामिल हैं : ग्राम लोहगढ़ में स्थित गढ़ी लोहगढ़, ग्राम देवगढ़ में स्थित देवगढ़ का किला तथा ग्राम सालवाई में स्थित प्रसिध्द प्राचीन गढ़ी सालवाई।
- डॉ. नवीन जोशी

प्रदेश में नौ प्राचीन स्मारक डिनोटिफाई किये गये
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1472
Related News
Latest News
- OpenAI ने पेंटागन से की बड़ी डील, सैम ऑल्टमैन ने एंथ्रोपिक का भी किया समर्थन
- स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- खुर्जा को बड़ी सौगात, योगी आदित्यनाथ ने 108 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी, क्षेत्र में तेज होगा विकास
- डच संगठनों ने X और Grok पर ठोका मुकदमा, ‘न्यूडिफाई’ फीचर्स पर रोक की मांग
- ईरान में रेजीम चेंज पर अमेरिका का यू-टर्न? सांसद माइक टर्नर बोले, सरकार गिराना मकसद नहीं
- होली पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, अब किराए पर गाड़ियां ले सकेंगे कोषालय अधिकारी
Latest Posts














