भोपाल 19 दिसंबर 2022। राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत कार्यरत मुद्रांक एवं पंजीयन कार्यालय द्वारा अचल सम्पत्तियों के ई-पंजीयन एवं ई-स्टाम्पिंग हेतु संचालित सम्पदा साफ्टवेयर पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण होगा। यह प्रमाणीकरण नागरिक उपयोगकर्ता पंजीयन, सेवा प्रदाता यूजर क्रियेशन, विलेखों के पंजीयन के दौरान पक्षकारों या साक्षियों के सत्यापन और विलेखों के पंजीकरण को मंजूरी देते समय उप पंजीयक की पहचान स्थापित करने के लिये भी जरुरी रहेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने आधार वित्तीय और अन्य सब्सिडी, लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण अधिनियम 2016 के तहत बने आधार अधिप्रमाणन समाज कल्याण, नवाचार, ज्ञान नियम 2020 के तहत यह नया प्रावधान लागू कर दिया है।
इस प्रावधान के लागू होने से सम्पदा पोर्टल पर आधार नंबर डालने पर उसका ऑनलाईन वेरीफिकेशन होगा तथा इसका आधार नंबर से लिंक मोबाईल पर ओटीपी आयेगा जिसे डालने पर ही संपदा पोर्टल पर आगे बढ़ा जा सकेगा। अब इस कार्य से जुड़े सभी व्यक्तियों को अपना मोबाईल नंबर, आधार से लिंक कराना होगा क्योंकि ओटीपी उसी मोबाईल नंबर पर आयेगा। इससे व्यक्ति की पहचान स्थापित हो सकेगी।
- डॉ. नवीन जोशी

अब अचल सम्पत्तियों के ई-पंजीयन एवं ई-स्टाम्पिंग में आधार प्रमाणीकरण होगा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1051
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















