🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नई दिल्ली में की भेंट

👤
DD
👁 1359 व्यूज
📍 Bhopal
प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नई दिल्ली में की भेंट

प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 समिट और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन सहित जन-कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के वर्चुअल उद्घाटन का किया अनुरोध
फ्लोटिंग सोलर प्लांट के लोकार्पण का भी किया आग्रह
भोपाल 26 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके निवास 7-लोक कल्याण मार्ग पर भेंट कर मध्यप्रदेश के विकास और जन-कल्याण से जुड़े सम-सामयिक विभिन्न विषय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनवरी 2023 में इन्दौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 समिट की बैठकों और मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन पर चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी से सार्थक चर्चा के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि 8, 9 और 10 जनवरी, 2023 को इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे। सम्मेलन में आ रहे 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि का स्वागत मध्यप्रदेश की परम्परा के अनुकूल किया जायेगा। श्री चौहान ने बताया कि 11 और 12 जनवरी, 2023 को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति सहित लगभग 68 देशों के मंत्री, राजनयिक, उद्योगपति और प्रतिनिधि-मंडल भाग लेंगे। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से समिट का वर्चुअल उद्घाटन करने का अनुरोध किया। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को जी-20 की मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली 8 बैंठकों और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में लागू किये गये पेसा अधिनियम के बारे में अवगत कराया। श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों को जंगल, जमीन और जल पर अधिकार और उनकी संस्कृति और परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए प्रदेश में पेसा अधिनियम के अंतर्गत बनाये गये नियमों की जानकारी भी प्रधानमंत्री श्री मोदी को दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बताया कि फ्लोटिंग सोलर प्लांट ओंकारेश्वर में बांध के ऊपर सोलर पैनल बिछा कर सौर ऊर्जा उत्पन्न की जायेगी। प्लांट से जमीन भी बचेगी और पानी का वाष्पीकरण भी कम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से इस परियोजना के लोकार्पण करने का आग्रह किया। प्रदेश के 53 हजार किसानों द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती के बारे में भी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया। विकास से जुड़ी प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री श्री मोदी से प्राप्त हो रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिए श्री चौहान ने प्रधानमंत्री का आभार माना।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :