10 मार्च 2023। समाधान ऑनलाईन में प्रकरण आने पर जबलपुर जिले के ब्लाक शाहपुरा नटवारा निवासी मेघराज गौंड को आनन-फानन में 50 हजार रुपयों का भुगतान किया गया है। दरअसल इस आदिवासी को तीन साल पहले 21 अप्रैल 2021 को जबलपुर वनमंडल के परिक्षेत्र शाहपुरा में जंगली सूअर ने काटकर घायल कर दिया था। उसने जबलपुर के महाकौशल अस्पताल में उपचार कराया जिस पर पचास हजार रुपये खर्चा आया। सहायता राशि के प्रावधान की जानकारी न होने से उसने इसकी शिकायत तत्काल तो नहीं कराई परन्तु 18 माह बाद 13 अक्टूबर 2022 को सीएम हेल्प लाईन में शिकायत दर्ज कराई। आवश्क दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर उसकी शिकायत क्लोज कर दी गई थी परन्तु बाद में इस शिकायत को री-ओपन किया गया और समाधान आनलाईन में प्रकरण लाया गया। वन विभाग ने आनन-फानन में कार्यवाही करते हुये 13 फरवरी को आवेदक को 50 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। उल्लेखनीय है कि सीएम ने अपने निवास से समाधान आनलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की जिसमें वन विभाग ने उक्त शिकायत पर कार्यवाही पूर्ण करने की जानकारी दी।
- डॉ. नवीन जोशी

समाधान ऑनलाईन में प्रकरण आने पर जंगली सूअर के काटने से घायल जबलपुर वनक्षेत्र के आदिवासी को मिले 50 हजार रु.
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 976
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन की लीडरशिप ने फिर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख स्टूडेंट्स ने लिया एडमिशन
- डीपफेक पर सरकार सख्त, एआई से बनी फर्जी सामग्री हटाने की समयसीमा घटाकर 3 घंटे की
- अल नीनो के कारण बदल सकते हैं मौसम के तेवर, आईएमडी ने जारी किया ताजा आकलन
- भारत में पहली बार होगा वीमेंस फोरम का वैश्विक सम्मेलन, मुंबई करेगा मेजबानी
- एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक















