🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

खजुराहो के पास बनेगा विरासत वन स्थल डीपीआर बनी, कार्य शुरु, 5 जून को सीएम कर सकते हैं पौधरोपण

👤
prativad
👁 1003 व्यूज
📍 भोपाल
खजुराहो के पास बनेगा विरासत वन स्थल डीपीआर बनी, कार्य शुरु, 5 जून को सीएम कर सकते हैं पौधरोपण
1 जून 2023। प्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो मंदिर से चार किमी दूर लवकुश नगर क्षेत्र की 17 एकड़ भूमि पर विरासत वन स्थल बनेगा। इसकी डीपीआर बन गई है और इस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान वहां पौधरोपण के लिये आ सकते हैं।

उक्त विरासत वन स्थल पर करीब सात करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। इस स्थल पर मुख्य रुप से आध्यात्मिक उपवन, स्प्रीचुअल गार्डन्स और फारेस्ट एण्ड अर्बन कम्युनिटी जोन बनाये जायेंगे। नवग्रह वन, नक्षत्र वन, राशि वन एवं पंचवटी वन भी निर्मित किये जायेंगे। पार्किंग जोन एवं पर्यटकों के लिये फूड कोर्ट भी होंगे।

तीन अन्य स्थलों पर भी बनेंगे सांस्कृतिक वन :
सतना जिले के चित्रकूट में श्रीराम वन स्थल, उज्जैन जिले में महाकाल वन स्थल एवं राजधानी भोपाल के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में भी ये सांस्कृतिक वन बनेंगे। ये सभी पांच हैक्ैटेयर वाले क्षेत्र हैं। इनकी डीपीआर भी बन गई है। प्रत्येक सांस्कृति वन स्थल पर सात-सात करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। दरअसल गुजरात में इस तरह के सांस्कृतिक वन काफी संख्या में बन गये हैं तथा वहां हर साल एक जिले का चयन ऐसे स्थल बनाने के लिये किया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी के सुझाव पर मप्र सरकार ने सांस्कृतिक वन स्थल बनाने का कार्यवाही प्रारंभ की है।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पहले चरण में चार जिलों में सांस्कृतिक वन स्थल बनाये जाने हैं जिनकी डीपीआर बन गई है तथा इन पर कार्य प्रारंभ हो गया है। खजुराहो के विरासत वन स्थल पर 5 जून को सीएम के हाथें पौधरोपण कराये जाने का प्रस्ताव है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :