9 जुलाई 2023। अपात्र लोगों को वृद्धावस्था, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न पेंशन बांटने के मामले में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सख्त हो गया है।
नियमित रूप से समीक्षा नहीं
विभाग का मानना है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नियमित रूप से समीक्षा नहीं कर रहे हैं, इसलिए ऐसी स्थिति बन रही है।
कलेक्टरों को दिए निर्देश
विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर माह 16 से 20 तारीख तक पेंशन हितग्राहियों की जानकारी अपडेट कराने की व्यवस्था करें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीधे जिम्मेदार
पेंशन स्वीकृति और वितरण में गड़बड़ी के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्हें लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत पेंशन स्वीकृत करने के लिए पदाभिहित अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। फिर भी वे पेंशन प्रकरणों की समीक्षा नहीं कर रहे हैं। इस स्थिति को विभाग के प्रमुख सचिव ने गंभीर माना है और हर महीने समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

एमपी में पेंशन लाभार्थियों की जानकारी अब हर महीने अपडेट की जाएगी
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 1040
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















