🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

माँ के नाम की जर्सी पहनकर उतरी टीम इंडिया

👤
वेब डेस्क
👁 25807 व्यूज
📍 Delhi
माँ के नाम की जर्सी पहनकर उतरी टीम इंडिया
भारतीय टीम के खिलाड़ी शनिवार को जब विशाखापत्तनम में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ पांचवें और अंतिम वनडे के लिए मैदान पर उतरे तो उनका अंदाज़ कुछ बदला हुआ था.



खिलाड़ियों की जर्सी का रंग तो नीला ही थी, लेकिन जर्सी के पीछे सरनेम की बजाय खिलाड़ी की माँ का नाम लिखा था.













कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी मांग देवकी के नाम की जर्सी पहनी थी.

टॉस के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा, "हम पिता का सरनेम रखने के आदी हैं. जरूरी है कि मां जो योगदान करती है हम उसका भी सम्मान करें."



धोनी ने कहा, 'यह काफी भावनात्मक रिश्ता है और अच्छी बात है कि इसे सार्वजनिक मंच पर दिखाया जा रहा है. मैं पूरे भारत से आग्रह करना चाहता हूँ कि वो हर दिन इस बात को याद रखें और हर दिन उन्हें सम्मान दें."



उन्होंने कहा, "हम अक्सर सैनिकों के बारे में बात करते हैं और 26 जनवरी और 15 अगस्त से पहले कुछ राष्ट्रभक्त हो जाते हैं. ज़रूरत है कि हम हर उठकर उनका शुक्रिया अदा करें."





पारी शुरू करने उतरे अजिंक्य रहाणे की जर्सी पर उनकी मां का नाम सुजाता लिखा था, जबकि रोहित शर्मा की जर्सी पर उनकी मां का नाम पूर्णिमा शर्मा लिखा था.



न्‍यूज़ीलैंड के खिलाफ़ सिरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली, धोनी और अजिंक्‍य रहाणे इस संबंध में विज्ञापन भी कर रहे थे.

सोशल मीडिया पर भी भारतीय टीम के इस अंदाज़ की काफ़ी तारीफ़ हो रही है.



अक्षता ने ट्वीट किया, "हमारे खिलाड़ी अपने मां के नाम की जर्सी पहन रहे हैं. वाकई ये शानदार अंदाज़ है. मम्मियों को सलाम!"

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, "मेरी मां से मुझे मिले प्यार, दुलार, उत्साहवर्धन, प्रेरणा को शब्दों में बयां नहीं कर सकता."
Tags :