🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

WbpXI V Ind: राहुल और कोहली ने भारत को बढ़त दिलाई

👤
Admin
👁 18847 व्यूज
📍 1
WbpXI V Ind: राहुल और कोहली ने भारत को बढ़त दिलाई
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल के लगातार दूसरे अर्धशतक और कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल कर ली.

पहले अभ्यास मैच में 50 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे राहुल लंच के समय 64 रन बनाकर खेल रहे थे. कोहली 45 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 88 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत का स्कोर तीन विकेट पर 181 रन तक पहुंचाया.

राहुल ने अपनी पारी के दौरान अब तक 128 गेंद में नौ चौके और एक छक्का जड़ा है जबकि कोहली की 85 गेंद की पारी में तीन चौके शामिल हैं.

वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 180 रन पर ढेर हो गई थी जिससे भारत ने एक रन की बढ़त बना ली है जबकि उसके सात विकेट अभी शेष हैं.

भारतीय टीम आज तीन विकेट पर 93 रन से आगे खेलने उतरी और उसने सुबह के सत्र में 27.5 ओवर में 88 रन जोड़े और इस दौरान एक भी विकेट नहीं गंवाया.

वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया. राहुल आज 30 रन से आगे खेलने उतरे और उन्होंने अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया.पहले मैच में विफल रहे कप्तान कोहली ने भी अभ्यास के इस मौके का पूरा फायदा उठाया और कुछ आकषर्क शॉट खेले.
Tags :