×

प्रदेश में आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 912

Bhopal: करने वाले आरोपी हो रहे हैं दोषमुक्त
लोक अभियोजन अधिकारियों से की रिपोर्ट तलब
20 जून 2020। प्रदेश में आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले आरोपी न्यायालय से दोषमुक्त हो रहे हैं। इस पर राज्य के गृह विभाग के अधीन कार्य करने वाले संचालक लोक अभियोजन से सभी लोक अभियोजन अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर ली है।
संचालक लोक अभियोजन पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी जिला अभियोजन अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश में आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपियों की हो रही दोषमुक्ति के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट कर अभिमत दें। इस बारे में राज्य सरकार के पास भी शिकायत पहुंची है।
संचालक ने कहा है कि जिला अभियोजन अधिकारी अपने जिले में आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म के प्रकरणों की जानकारी अपने अभिमत के साथ लोक अभियोजन संचालनालय की विधि शाखा के ई-मेल पर एक्सल फार्मेट में अतिशीघ्र भेजें। यह जानकारी आदिवासी महिलाओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति की महिलाओं के संबंध में वर्ष 2015, 2016 एवं 2017 के बारे में भेजें कि इन तीन वर्षों में कितने प्रकरण दर्ज हुये, कितनों को सजा मिली, कितने बरी हुये। इसमें यह भी बताया जाये कि दुष्कर्म के मामलों में दोषमुक्ति के मुख्य आधार क्या रहे।


- डॉ. नवीन जोशी

Related News

Latest News

Global News