🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

जवाहरलाल नेहरु कृषि विवि में नान टीचिंग क्लास

👤
DD
👁 2074 व्यूज
📍 Bhopal
जवाहरलाल नेहरु कृषि विवि में नान टीचिंग क्लास
वन एवं टु स्टाफ की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष हुई

9 मई 2019। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जबलपुर में स्थित जवाहर लाल नेहरु कृषि विवि के नान टीचिंग क्लास वन एवं टु स्टाफ की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी है। इस संबंध में गुरुवार को राजभवन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई।

इसके लिये राज्यपाल ने जेएनके विवि अधिनियम 1963 की धारा 37 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुये विवि के परिनियम 1964 में संशोधन कर दिया है। इससे विवि के नान टीचिंग स्टाफ के अंतर्गत क्लास वन एवं क्लास टु के कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष हो गई है। विवि में क्लास थ्री और क्लास फोर की सेवानिवृत्ति आयु पहले से ही 62 वर्ष की जा चुकी है। विवि द्वारा अपने कर्मियों के बच्चों के लिये कुछ प्रायमरी स्कूल भी खोले थे जिनमें क्लास थ्री कर्मी नियुक्त किये गये थे। बाद में ये स्कूल बंद हो गये परन्तु इन क्लास थ्री कर्मियों की सेवायें विवि में ली जाने लगीं। अब इन कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के सेवकों की सेवानिवृत्ति आयु भी 60 वर्ष से बढक़र 62 वर्ष हो चुकी है। प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों में भी नान टीचिंग स्टाफ के लिये सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की मांग की जा रही है। अभी जेएनके विवि ने अपने परिनियमों में संशोधन कर इसका प्रावधान किया है इसीलिये राज्यपाल ने इस संशोधित परिनियम का अनुमोदन कर दिया है। आगे जो शासकीय विवि अपने परिनियमों में संशोधन कर उसके अनुमोदन का प्रस्ताव भेजेंगे, उनका परीक्षण करने के उपरान्त राज्यपाल द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया जायेगा।



ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने 31 मार्च 2018 से अपने कर्मियों के लिये सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष की थी। राज्यपाल ने भी जेएनके विवि के उक्त कर्मियों के लिये सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष 31 मार्च 2018 से ही की है। दरअसल इस तिथि के बाद जो विवि कर्मी रिटायर हो गये थे उन्हें कन्डीशनल काम पर बुला लिया गया था और अब राज्यपाल द्वारा सेवाविृत्ति आयु बढ़ाने से उन्हें इसका विधिवत लाभ मिलेगा।





? डॉ. नवीन जोशी
Tags :