समितियों के गठन का संकल्प पारित होगा...
संकल्प सीएम द्वारा लांच किये जाने वाले वन मित्र एप में अपलोड होगा
1 अक्टूबर 2019। राज्य सरकार ने आगामी 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में होने वाली ग्राम सभाओं की बैठकों के एजेण्डे में बदलाव किया है। इस दिन ग्राम सभाओं को वनाधिकार समितियों के गठन का संकल्प भी पारित करना होगा तथा ये संकल्प इसी दिन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा लांच किये जाने वाले वन-मित्र साफ्टवेयर के एप में इपलोड किये जायेंगे।
राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में ग्राम सभाओं के एजेण्डे में बदलाव की सूचना जारी कर दी है। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2006 में वनाधिकार समितियों का गठन किया गया था परन्तु इतने वर्षों में इन समितियों के कई सदस्यों की मृत्यु हो गई है तथा कई सदस्य संबंधित ग्राम से प्रस्थान कर चुके हैं। इस कारण से इन समितियों की सदस्य संख्या कम होने से इन समितियों के पुनर्गठन की आवश्यक्ता है। वनाधिकार समितियों के गठन के नियमों के तहत ग्राम सभा वनाधिकार समिति में दस से पन्द्रह सदस्य नियुक्त कर सकती है जिनमें एक तिहाई सदस्यों का अनुसूचित जनजाति का होना अनिवार्य है।
- डॉ. नवीन जोशी
ग्रामसभाओं की बैठक में वन अधिकार
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1364
Related News
Latest News
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
Latest Posts















