🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भारत सरकार के हथकरघा विकास आयुक्त ने प्रदेश की पहल को सराहा

👤
DD
👁 1432 व्यूज
📍 Bhopal
भारत सरकार के हथकरघा विकास आयुक्त ने प्रदेश की पहल को सराहा
24 अक्टूबर 2019। भारत सरकार के हथकरघा विकास आयुक्त संजय रस्तोगी ने मध्यप्रदेश के संत रविदास एम.पी. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम तथा छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के बीच किये गये एमओयू की सराहना करते हुए अन्य राज्यों के हथकरघा आयुक्तों को भी इस दिशा में पहल करने को कहा है।

भारत के हथकरघा विकास आयुक्त ने इस सिलसिले में देश के सभी हैण्डलूम एम्पोरियम, कार्पोरेशन, फेडरेशन एवं हैण्डलूम उत्पादक एजेंसियों को लिखे गये पत्र में कहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच हथकरघा विकास के लिये किये गये एमओयू से दोनों राज्य पारस्परिक सहयोग से उत्पादन को बढ़ावा देकर दोनों ही राज्यों में अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग कर सकेंगे। हथकरघा विकास आयुक्त ने दोनों राज्यों के बीच इस पहल को प्रशंसनीय निरूपित किया है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की पहल अन्य राज्यों के बीच भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि हथकरघा उत्पादों के उत्पादन और विपणन करने वाली हथकरघा एजेंसियाँ इस पहल का अनुसरण कर सकती हैं।

इस प्रकार पारस्परिक सहमति के नियम व शर्तों के आधार पर आपस में एमओयू कर हैण्डलूम एम्पोरियम, कार्पोरेशन तथा फेडरेशन अपने सर्वश्रेष्ठ हैण्डलूम उत्पाद पूरे देश के शोरूम तथा हैण्डलूम उत्पादों के बिक्री केन्द्रों में रख सकते हैं।

Tags :